फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंग प्लास्टर गिरने से तीन छात्र घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई(बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बच्छरेटू में एक बड़ा हादसा होने से बच गया, लेकिन हादसे में तीन बच्चे घायल हुए हैं। इसमें एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका उपचार बिलासपुर अस्पताल में चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चे के परिवार को प्रशासन की ओर से दो हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। हादसे के समय कक्षा में करीब 15 बच्चे थे लेकिन सभी ने भाग कर जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार मंगलवार करीब एक बजे चौथी कक्षा के छात्र कमरे में पढ़ाई कर रहे थे, तभी अचानक कमरे की छत से एक हिस्से की सिलिंग प्लास्टर व कंकरीट छात्रों पर गिर गया। छात्र अपनी किताबें-कापियों को छोड़ कर कमरे से भाग कर बहार आ गए लेकिन जहां से छत की कंकरीट गिरी थी उस के ठीक नीचे बैठे करण कुमार पुत्र बबली कुमार को सिर व टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं। करण कुमार को गंभीर चोटों को देखते हुए पाठशाला की अध्यापिका सवित्री देवी प्राथमिकी उपचार के पश्चात जिला अस्पताल बिलासपुर ले गई। जबकि छत का सिलिंग प्लास्टर गिरने से मुनीष व अंशुल को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

उधर पंचायत प्रधान विजय कुमार, उपप्रधान कुलदीप कुमार व पंचायत समीति सदस्य राजकुमार घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए तथा इस की जानकारी पुलिस थाना तलाई को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्याम प्रसाद अपने दल बल सहित पाठशाला में पहुंच गए।
विज्ञापन

उधर, झंडूता के एसडीएम नवीन शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कलोल उपतहसील से नायब तहसीलदार रमेश धीमान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायल छात्र को फौरी सहायता के तौर पर 2 हजार रुपये की आर्थिक मद्द के तौर पर दे दिए गए हैं। उन्होंने भी स्वयं घटनास्थल पर पहुंच कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें