फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की भेंट चढ़ा आम का बगीचा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। श्रीनयना देवी विधानसभा क्षेत्र के कनफारा गांव में आग लगने से आम का बगीचा जलकर राख हो गया। बगीचे में लगे आम के 600 पेड़ जलकर नष्ट हो गए हैं। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों व दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कनफारा गांव के जंगल में आग भड़की थी, जो गांव में आम के बगीचे में पहुंच गई। बगीचे का मालिक कुछ कर पाता इससे पहले ही सब कुछ तबाह हो गया।
बागवान रामकृष्ण लाली, अमृतलाल, रमेश और बिमला का बगीचा जलकर नष्ट हुआ है। रामकृष्ण ने बताया कि जब आग लगी तो वे घर पर नहीं थे। आम का बगीचा, सागवान, खैर के पेड़ जल गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। सरकार से मांग की है कि उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें