बिलासपुर। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने नौणी के पास दो युवाओं को चिट्टा और चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को युवकों के पास से 6.44 ग्राम चिट्टा और 7.13 ग्राम चरस मिली है। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
जानकारी अनुसार बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स टीम के प्रभारी संजीव पुंडीर ने अपनी टीम के साथ बिलासपुर, लखनपुर व नौणी चौक में गश्त पर थे। रात्रि करीब 11 बजे दो युवक नौणी चौक के पास दिखाई दिए। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस को शक हुआ और दोनों को पकड़ लिया। दोनों की तलाशी ली गई तो पुलिस को 6.44 ग्राम चिट्टा और 7.13 ग्राम चरस मिली। पकड़े गए युवकों की पहचान दीपक चंदेल पुत्र प्रकाश चंद चंदेल गांव बैरी दड़ोला और अमन कौंडल पुत्र राज कुमार रोड़ा सेक्टर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवकों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी चिट्टा और चरस कहां से लेकर आए हैं।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे और चरस के साथ पकड़ा है। पकड़े गए युवकों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।