प्रतिबंधित दवाइयों के साथ युवक गिरफ्तार
बड़गांव के पास पुलिस ने पकड़े 8750 प्रतिबंधित कैप्सूल और दवाइयां
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस ने बरठीं क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाइयों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से 8750 प्रतिबंधित दवाइयां और कैप्सूल बरामद किए हैं। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने बरठीं क्षेत्र में नाका लगा रखा था। इसी दौरान बरठीं के पास एक गांव में पुलिस ने एक युवक को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसके बैग में 8750 प्रतिबंधित दवाइयां व कैप्सूल मिले। पुलिस ने दवाइयों को कब्जे में लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी राजिंद्र जसवाल ने बताया कि सोमावार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस की टीम गश्त पर थी। बड़गांव के नजदीक संजय कुमार से अधिक प्रतिबंधित दवाइयां और कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि नशीली दवाइयों स्कूल और कॉलेज के बच्चों को बेची जाती है। नशे के कारोबारी उक्त दवाइयों को आसानी से युवाओं तक पहुंचा रहे हैं। यही नहीं पिछले दिनों घुमारवीं पुलिस ने एक होमगार्ड को भी नशीली दवाइयों के साथ पकड़ा था। वहीं कुठेड़ा में भी नशीली दवाइयों को पकड़ा था।