अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)।
पुलिस थाना तलाई के तहत बरठीं बाजार में बाइक सवार ने दुकानदार को टक्कर मार कर घायल कर दिया है। घायल का प्राथमिक उपचार अस्पताल में चल रहा है। सड़क हादसे में उसकी टांग में चोटें आईं हैं। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सचेंद्र कुमार ने बताया कि वह बरठीं में दुकान करता है। जब वह अपनी दुकान में काम कर रहा था तो अचानक ही तेज रफ्तार बाइक सवार सरगल चौक की ओर से आया और उसने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह जमीन पर गिर गया। दुकानदार ने बताया कि आसपास के लोगों ने उसे उठाया ओर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस भी मामले का पता लगने के बाद मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद पीड़ित के बयान पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि बाइक सवार की टक्कर से दुकानदार के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।