फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे में दो घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
बुधवार को गंभरोला के पास कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर के बाद चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। इस कारण सड़क के दोनों और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यातायात व्यवस्था बाधित होने से देश विदेश से आने वाले सैलानियों सहित हजारों लोगों घंटों जाम से जूझना पड़ा। वहीं पुलिस के समय पर मौके पर न पहुंचने से भी जाम खुलवाने में दिक्कतें आईं। स्वारघाट से लेकर बिलासपुर तक पुलिस पोस्ट न होने के कारण यहां आए दिन ट्रैफिक जाम की परेशानी बनी रहती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गंभरोला पुल के पास सुबह 7.30 बजे कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। इसके बाद पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हैरानी इस बात की है कि इसके बावजूद पुलिस समय रहते मौके पर नहीं पहुंची। इससे ट्रैफिक जाम कई किलोमीटर तक चला गया। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जाम खुलवाने काम शुरू किया गया। पुलिस को जाम खुलवाने कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी। जाम लगने के कारण आठ बजे बिलासपुर पहुंचने वाली बसें भी 10.30 बजे के बाद पहुंची। दूसरी ओर घागस में भी आए दिन लग रहे जाम से सैलानियों के साथ आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से मनाली जा रहे प्रमोद, संदीप कुमार और दिलबाग सिंह का कहना है कि पुलिस को चाहिए की लोगों की सुविधा के लिए गश्त बढ़ाई जाए ताकि लोगों को परेशानियों से दो चार न होना पड़े। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस यातायात सुचारु रखने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जाम से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें