फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेवाल में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रो के टूटे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
घटेवाल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के ताले तोड़ चोरी
विज्ञापन

तीन गैस सिलेंडर और आंगनबाड़ी से खाने का सामान उड़ाया
एक रात में तीन जगह चोरी से क्षेत्र में दहशत का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। प्राथमिक शिक्षा खंड स्वारघाट की राजकीय प्राथमिक पाठशाला घटेवाल-1 चोरों ने रात के अंधेर में मेन गेट का ताला तोड़ स्कूल के रसोई घर और अन्य तीन कमरों के ताले तोड़ कर दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए हैं। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र घटेवाल का भी एक सिलेंडर चोरी कर लिया है। वहीं, आंगनबाड़ी में रखी गई दालें और अन्य खाने के सामान पर भी हाथ साफ कर लिया है।
जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुरु का लाहौर में भी अज्ञात चोरों एक सिलेंडर और स्टीरियो चुरा लिया है। एक साथ इतनी चोरियां होने से क्षेत्र वासी सहमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह के समय जब दोनों स्कूल खुले तो गेट और सभी कमरों के ताले टूटे हुए देख कर शिक्षकों और बच्चों में हड़कंप मच गया है। दोनों स्कूलों के शिक्षकों ने उक्त चोरी की घटना की शिकायत कोट थाना पुलिस को दी है। शिकायत के बाद कोट थाना पुलिस ने मौके पर आकर दोनों स्कूलों के शिक्षकों के बयान कलमबद्ध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल पुलिस अधिकारी नयना देवी जी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि अज्ञात चोरी के संबंध में कोट थाना में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें