घुमारवीं(बिलासपुर)। थाना घुमारवीं के अंतर्गत विकास ठाकुर पुत्र नंदलाल गांव ढगराहण डॉ.तल्ली जगातखाना तहसील नयना देवी जी जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई की पिछली रात को इसने अपनी बाइक नंबर एचपी 24 बी 5532 पल्सर 220 सीसी को अपने कमरे अबढाणी घुमारवीं के बाहर खड़ा कर रखा था जिसे रात को कोई उड़ा ले गया।
शिकायत के आधार पर घुमारवीं थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
...