अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं। घुमारवीं के डंगार के पास स्थित हरितल्यांगर के पास दो छोटी गाड़ियों की आपस में टक्कर हो जाने से सात लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से पहले घायलों को भराड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से इन्हें घुमारवीं रेफर किया गया। बाद में एक की गंभीर हालत को देखते हुए हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। हल्का पटवारी भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पांच लोग बिलासपुर में शादी समारोह से अपने घर हमीरपुर जा रहे थे। जबकि दो लोग टांडा से उपचार करवाकर घर वापस आ रहे थे लेकिन इसी बीच जैसे ही दोनों वाहन हरितल्यांगर के पास पहुंचे तो दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसेे के बाद दोनों वाहन बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों वाहनों में बैठे सातों लोगों को चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों ने डंगार के पूर्व प्रधान जगरनाथ, स्थानीय निवासी, नवीन शर्मा, पंकज सहित अन्य की मदद से घायलों को सबसे पहले भराड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से 108 एंबुलेंस के माध्यम से इन्हें घुमारवीं लाया गया। यहां पर मानचंद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हमीरपुर रेफर कर दिया है। हल्का पटवारी सुरेश चोपड़ा ने भी मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा दिया जाएगा। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इनसेट...
हादसे के घायलों के नाम..
कश्मीर सिंह (70) पुत्र खजाना नाम गांव तरक्वाड़ी जिला हमीरपुर, अनिल ठाकुर (52) पुत्र हरनाम सिंह, गांव तरक्वाड़ी जिला हमीरपुर इन्हें हमीरपुर रेफर किया है। मानचंद (49) पुत्र गोरखू राम गांव कटोह, जिला हमीरपुर इसे ज्यादा चोटें आई हैं। इन्हें भी हमीरपुर रेफर कर दिया है। हेमराज (63) पुत्र विधि चंद गांव कटोह, जिला हमीरपुर व मोहिंद्र सिंह (62) पुत्र अन्नत राम गांव तरक्वाड़ी जिला हमीरपुर, इन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। इसके अलावा संताराम (72) पुत्र गोकुल राम गांव गुगराहड़ जिला बिलासपुर व डीआर भारद्वाज (51) पुत्र एनआर भारद्वार गांव सामती जिला सोलन को हल्की चोटें आई हैं। यह घुमारवीं में उपचाराधीन हैं।