फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 550 पेटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
बरामद शराब - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस और एसआईयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नाके के दौरान एक ट्रक से 550 पेट्टी शराब पकड़ी है। पकड़ी गई शराब दूसरे राज्यों की है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया है।
पुलिस पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस के द्वारा यह नाका भगेड़ के साथ बल्ली नामक स्थान पर लगाया गया था। इस मौके पर पुलिस ने उक्त ट्रक को रुकने का इशारा किया तो ट्रक चालक व अन्य लोग घबरा गए जिससे पुलिस को शक हुआ तो ट्रक के अंदर देखा तो बड़ी मात्रा में शराब थी। पुलिस ने उक्त कार्रवाई वीरवार देर रात को की।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर एचपी 69-5252 से 550 पेट्टी एनवी रोमियों अरुणाचल मार्का बरामद की गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़े गए युवक रोहित कुमार पुत्र रणजीत सिंह गांव व डाक घर समूरकला जिला ऊना तथा दूसरा सुशील कुमार पुत्र बतन सिंह गांव व डाकघर दसलेहड़ा तहसील झंडूता जिला बिलासपुर का रहने वाला है।
नाके में पुलिस टीम के एसआई सुरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, रणवीर सिंह, आरक्षी मनीष कुमार तथा एसआईयू टीम में मुख्य आरक्षी दौलत राम, रवि कुमार, केवल किशोर, आरक्षी बाबू राम, चंचल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नाके के दौरान एक ट्रक से 550 पेट्टी बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें