फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर रेहड़ी लगाकर सामान बेचने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। तलाई पुलिस थाना के तहत मरूड़ा के पास रेहड़ी लगाकर खाने-पीने की वस्तुएं बेचना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने यातायात बाधित होने के चलते उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार तलाई थाना के मुख्य आरक्षी राजेश कुमार जब मरुड़ा क्षेत्र में गश्त पर थे तो एक व्यक्ति सड़क पर रेहड़ी लगाकर खाने-पीने का सामान बेच रहा था। इससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 बरमाणा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ बीच सड़क पर सामान बेचने पर मामला दर्ज किया है। व्यक्ति बीच सड़क में खिलौने बेच रहा था। जानकारी के अनुसार यह मामला बरमाणा पुलिस थाना के मुख्य आरक्षी सुमन कुमार ने बताया कि वह छड़ोल जट्टां क्षेत्र में गश्त पर थे। एक व्यक्ति सड़क पर खिलौने बेच रहा था। इससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ लोगों को भी परेशानी हो रही थी। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें