फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगा से दुराचार करने वाले को तीन दिन का पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत नाबालिग लड़की को अगवा कर दुराचार करने के आरोपी युवक को कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को बरमाणा पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बरमाणा थाना के तहत 15 अक्तूबर को लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने मनाली से ढूंढा निकाला था। नाबालिग लड़की ने एक युवक पर जबरन अगवा कर दुराचार करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने लड़की के बयान पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


बरमाणा थाना के एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें