फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर के कॉलेज चौके के पास ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक को बिलासपुर से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद कॉलेज चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया। इसके बाद 108 एंबुलेंस में दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान पंकज पुत्र रूप लाल गांव सनुन घुमारवीं और रोहित पुत्र मिता राम घुमारवीं के रूप में हुई है। पंकज को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जबकि रोहित का उपचार बिलासपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवक घायल हुए हैं। एक युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें