सदर थाना बिलासपुर में केबल ऑपरेटर के खिलाफ कलर चैनल ने मामला दर्ज करवाया है। बिना अनुमति केबल ऑपरेटर द्वारा के चैनल का प्रसारण किया जा रहा था। पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत के आधार पर केबल ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कलर चैनल के अधिकारी रोबिन कुमार सेक्टर-30 गुरुग्राम ने ऑनलाइन शिकायत में लिखा है कि एक केबल ऑपरेटर ने बिना अनुमति के बिलासपुर में कलर चैनल का प्रसारण किया है। केबल ऑपरेटर 11 जुलाई से कलर चैनल का सिग्नल चोरी कर प्रसारण का रहा है। इस संदर्भ में केबल ऑपरेटर ने उनसे अनुमति नहीं ली है।
एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत के आधार पर पुलिस ने निजी केबल ऑपरेटर के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।