फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके न भेजने पर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। भैया दूज पर मायके न भेजने पर महिला का अपने पति से विवाद हो गया। विवाद के दौरान महिला को उसके पति ने पीट दिया तो महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली के ग्राम पिलिया गोपाल की है। ग्राम निवासी पातीराम कश्यप खेती किसानी करता है। उसकी शादी करीब 13 साल पहले रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी उषा देवी से हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, उषा की पहलेीशादी मुरादाबाद जिले के थाना कटघर के ग्राम टेहरी निवासी हरचंद से हुई थी। उसके दो पुत्र अकाश व विकास भी महलिा के साथ ही पातीराम के घर आए थे। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे उषा अपने दोनों पुत्रों के साथ अपने मायके भैया दूज करने जा रही थी। पातीराम उसे मायके जाने के लिए मना कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। इसके बाद पातीराम अपने घर से बाहर चला गया। इसके बाद महिला ने अपने घर के कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। इस दौरान उसके पुत्रों ने शोर शराबा किया तो तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने किबाड़े तोड़कर महिला को गंभीर हालत में कुंडे से नीचे उतार लिया। इसके बाद परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रुद्रपुर भेज दिया। रुद्रपुर के अस्पताल में महिला ने शाम करीब सात बजे दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार श्रोतिय ने बताया कि महिला के मासके वाले भी पहुंच गए हैं। अभी किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें