फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनफारा के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत श्रीनयना देवी-भाखड़ा सड़क मार्ग पर कनफारा स्थान में एक कार (एचआर03यू-8988) नियंत्रण खोने के कारण सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई है। हादसे में तीन लोगों को चोटें आई हैं।
कार को कर्ण ठाकुर पुत्र यम बहादुर गांव बेयर गागर डाकघर झकेटा जिला पंचकूला (हरियाणा) चला रहा था। कार में दो अन्य लोग परवीन कुमार व राजवंत भी बैठे हुए थे। बताया जा रहा है, वाहन की ज्यादा रफ्तार होने के कारण अचानक चालक कर्ण ठाकुर ने नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर सड़क से 40 फीट नीचे खाई में लुढ़क गई। उक्त सड़क दुर्घटना में कार में सवार पंचकूला के तीनों लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल में उपचार के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल नयनादेवी के उपमंडल पुलिस अधिकारी संजय शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि कोट थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें