फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागा में ट्रक ऑपरेटरों के दो गुटों में मारपीट

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बागा के मांगल ट्रांसपोर्ट सभा ट्रक ऑपरेटरों के दो गुटों में जम कर मारपीट हुई। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की क्यूआरटी के अलावा बरमाणा थाना और नम्होल चौकी के पुलिस दल को बुनाया गया। इसके बाद माहौल को शांत किया गया।

खारसी सभा के प्रधान दौलत सिंह, कोहिनूर ट्रांसपोर्ट सोसाइटी के प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर ने उपायुक्त और एसपी बिलापसुर से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। यदि मारपीट करने वाले ट्रक ऑपरेटरों को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया तो वह बुधवार को खारसी चौक पर चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह जब जिला सोलन और बिलासपुर के ऑपरेटर शालूघाट में डिमांड के लिए इकट्ठा हुए तभी मांगल ट्रांसपोर्ट सभा के कुछ ऑपरेटर वहां आ धमके। बताया जा रहा है कि वे अर्की के ऑपरेटरों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। अर्की के सुरेंद्र वर्मा और नरपत की जमकर पिटाई की गई।

सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि मारपीट का कारण डिमांड थी। उन्होंने बताया कि मांगल सोसाइटी में दो गुट हैं। कंपनी में काम को लेकर सभा का केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट के दिशा निर्देश पर ही बिलासपुर और सोलन जिला को हिस्सों में काम बांटा गया है। जिसमें 70 प्रतिशत हिस्सा सोलन जिला और बाकी बिलासपुर को दिया गया है।

सोलन जिला के 70 प्रतिशत में से 43.4 प्रतिशत मांगल और वेरल पंचायत को तथा 26.6 प्रतिशत अर्की को काम दिया गया है। हर दिन रेशो में डिमांड होती है लेकिन मंगलवार को जैसे ही डिमांड हो रही थी तो मांगल ट्रांसपोर्ट सभा के एक गुट ने जोकि मांगल के निवासी हैं। उन्होंने अर्की के ऑपरेटरों पर धावा बोल दिया और उन्हें लात और घूसों से मारा और गालियां भी दीं।

ऑपरेटरों की इस हरकत को देखते हुए खारसी ऑपरेटर सभा के अध्यक्ष सहित अन्य ऑपरेटरों ने उपायुक्त और एसपी से मारपीट करने वाले लोगों को हिरासत में लेने की मांग की। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर बुधवार सुबह तक मारपीट करने वाले लोगों को पकड़ा नहीं गया तो खारसी में चक्का जाम कर देंगे।

एएसपी भाग मन ने बताया कि सूचना मिलते ही क्यूआरटी को मौके पर भेज दिया गया है। साथ में बरमाणा थाना एसएचओ को भी सूचित कर दिया गया है। खारसी चौकी के प्रभारी भी मामले की छानबीन कर रहे हैं। दोषी जो भी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

देहनी से सीमेट ढुलाई पर हुई लड़ाई
ऑपरेटर बलदेव ने कहा कि ऑपरेटरों ने मीटिंग में तय किया था कि सभा देहनी की डिमांड नहीं लेगी। क्योंकि देहनी डंप तीन साल से बंद है। अगर ऑपरेटर इसकी डिमांड लेते हैं तो नुकसान होगा। लेकिन अर्की के कुछ ऑपरेटर जबरदस्ती डिमांड ले रहे थे। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसको लेकर विवाद बढ़ता गया और मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष ने भी की शिकायत
दूसरे पक्ष के ऑपरेटर बलदेव, हरी राम, लालमन ने भी पुलिस समें शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अर्की के ऑपरेटरों ने जान से मारने की धमकी दी। बलदेव ने कहा कि मौके पर अर्की के 100 ऑपरेटर थे जबकि मांगल के सिर्फ 6 से 7 लोग ही थे। मारपीट अर्की के लोगों ने शुरू की इसमें सुरेंद्र वर्मा प्रमुख हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें