घुमारवी बिलासपुर। थाना घुमारवीं के तहत आने वाली ग्राम पंचायत मझवाड के बहल में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कार में सवार महिला की मौत हो गई है, जबकि कार में बैठे अन्य तीन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी 40ए-4415 में सवार होकर कुछ लोग कहीं जा रहे थे, जैसे ही कार बहन के पास पहुंची चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे कार सड़क किनारे खाई में गिर गई।
कार मे बैठी जैदेई 62 पत्नी रामकृष्ण गांव लड़ा डाकघर मझवाड को गंभीर हालत में घुमारवीं अस्पताल लाया गया लेकिन यहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। कार में बैठे अन्य आर्यन तीन साल, सुरेंद्र कुमार चालक व गरजा राम को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर को रेफर किया गया है। घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
डीएसपी राजेन्द्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।