फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेशों के बाद तलाई थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई में हरदीप चंद पुत्र कुलदीप चंद गांव खरोटा तहसील झंडूता बिलासपुर निवासी ने कुछ व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने और जान से मार देने की धमकी को लेकर शिकायत दर्ज करवाई।
हरदीप चंद ने घुमारवीं न्यायालय में अपनी ईनोवा कार (एचपी 72-3618) को एक व्यक्ति को विक्रय किया हुआ था लेकिन उपरोक्त व्यक्ति ने बिना मालिक गाड़ी ट्रांसफर करने और आगे विक्रय करने की शिकायत कर रखी थी।
विज्ञापन

न्यायालय ने इस मामले में पुलिस थाना तलाई को 156 (3) के तहत हरदीप की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस थाना तलाई द्वारा मिले न्यायालय से आदेश और हरदीप की शिकायत पर कुछ व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मार देने की धमकी इत्यादि को लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

उधर घुमारवीं पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया हरदीप चंद ने पुलिस थाना में ईनोवा कार को बिना मालिक के रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर करवाने इत्यादि की शिकायत दर्ज करवाई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
-----------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें