स्वारघाट (बिलासपुर) चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हर रोज कोई न कोई हादसा हो रहा है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे के आसपास भेड़ली नामक स्थान पर कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हालांकि हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि जब ट्रक चालक भेड़ली में एक तीखे मोड़ पर ओवरटेक कर रहा था तो दूसरी तरफ से आ रही कार के साथ टक्कर हो गई। कार नंबर डीएल 3 सीएएम 0973 बिलासपुर से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। जबकि ट्रक नंबर एचपी 24 8064 स्वारघाट से दाड़लाघाट की तरफ जा रहा था। जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।