फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरौतड़ा के पास दो युवकों से 20 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र में आने वाले तरौतड़ा नाले के पास पुलिस ने दो युवकों के पास से 20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों युवाओं को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों से कड़ी पूछताछ कर रही है। नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर घुमारवीं पुलिस ने यह अभियान चलाया हुआ है जिसके तहत पुलिस को यह कामयाबी मिली है।
घुमारवीं पुलिस मुख्य आरक्षी संजीव कुमार और आरक्षी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। जैसे ही पुलिस तरौतड़ा नाले के पास पहुंची तो पुलिस को देखकर विपरीत दिशा से आ रहे दो युवक घबरा गए। दोनों वहां से भागने लगे लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। जब पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उसने पास से पुलिस को चिट्टा मिला। जब उसका वजन किया गया तो वह 20 ग्राम निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसी समय दोनों युवकों को गिरफ्तार कर चिट्टे को कब्जे में ले लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान रोहित कुमार (26) पुत्र मदन कुमार गांव व डाकघर घुमारवीं के रूप में हुई है जबकि दूसरा युवक आकाश धीमान (24) पुत्र रूपलाल धीमान गांव बरड़ डाकघर सुन्हाणी के रूप मे हुई हैं। घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन जारी है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें