फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब तस्करी मामले में फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के भगेड़ के पास पकड़े गए शराब के ट्रक मामले में फरार चल रहा तीसरा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने इसे घुमारवीं के आसपास से ही पकड़ा है। इसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि नाके के दौरान जब ट्रक की छानबीन कर रहे थे तो एक आरोपी भाग गया था जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है और कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान सतीश कुमार (38) पुत्र बतन सिंह गांव ताबड़ी डाकघर दसलेहड़ा तहसील झंडूता बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी राजेंद्र कुमार जस्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जो आरोपी फरार चला हुआ था उसे गिरफ्तार कर लिया है, उसे कोर्ट में पेश किया गया है जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें