फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी टैक्स वसूली का आरोपी पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। ऑनलाइन फर्जी रोड टैक्स वसूली करने के मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी को मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को वीरवार तक तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अब पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने और साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजने की पुष्टि थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने की है। जबकि इस मामले में एक अन्य आरोपी पहले से ही न्यायिक हिरासत में है चल रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आरोपी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत लगा रखी थी जिसे कोर्ट ने सोमवार को रद्द कर दिया था। इसके बाद आरोपी जय किशन पुत्र कंवर गांव हरफली जिला पलवल हरियाणा को गिरफ्तार किया था। उल्लेखनीय है कि 22 नवंबर को पुलिस ने जामली के पास फर्जी ऑनलाइन टैक्स वसूली करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जिसके बाद फर्जी टैक्स वसूली के मास्टर माइंड को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने हरियाणा में भी छापेमारी की थी लेकिन आरोपी ने खतरे को भांपते हुए जिला कोर्ट से अग्रिम जमानत ले रखी थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद आरोपी को सोमवार को बिलासपुर से गिरफ्तार किया था जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से आरोपी को वीरवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें