फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड मेंबर से मारपीट, एसपी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। ग्राम पंचायत सिकरोआ में वार्ड मेंबर संजय कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वार्ड मेंबर ने इस संबंध में एसपी बिलासपुर को शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने प्रधान के परिवार के सदस्यों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां देने की शिकायत की है। एसपी ने शिकायत को संबंधित थाना को मार्क कर दिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा है कि 16 मई को सिकरोआ पंचायत में आईआरडीपी की धांधली को लेकर सभा का आयोजन किया गया था। इसमें खंड विकास अधिकारी जांच के लिए पहुंचे थे। संजय कुमार का कहना है कि वह भी इस सभा में शामिल होने के लिए घर से निकले थे, लेकिन जैसे ही वह घर के पास पहुंचे तो प्रधान के परिवार के सदस्यों ने रास्ता रोक लिया। उन्होंने उसे डराया कि वह पंचायत में प्रधान के खिलाफ कुछ न बोले। जब उसने इसका विरोध किया तो उस पर डंडों से हमला कर दिया। वहां पर उपस्थित ग्रामीणों ने उसे बचाया। उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। संजय कुमार ने पंचायत के जनरल हाउस में आईआरडीपी के चयन पर चर्चा न करवाने को लेकर आपत्तियां जाहिर की थीं। इसके बारे में लिखित शिकायत उन्होंने बीडीओ सदर से भी की थी। इसके बाद बीडीओ मौके पर जांच करने गए थे।
वहीं पंचायत प्रधान जय प्रकाश का कहना है कि वार्ड मेंबर रंजिश के चलते ऐसा कर रहा है, जबकि आईआरडीपी चयन प्रक्रिया सर्वे के आधार पर की गई है। जांच में भी चयन प्रक्रिया सही पाई गई है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि शिकायत को बरमाणा थाना को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें