फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों और जीप में टक्कर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर जामली के पास दो ट्रकों और एक जीप में टक्कर होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा सोमवार रात करीब 12:30 बजे हुआ। हादसे में घायल ट्रक चालक को 108 एंबुलेंस में जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर जामली के पास सोमवार देर रात दो ट्रकों और जीप में टक्कर हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस में घायल ट्रक चालक को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार जारी है। हादसा ओवरटेक करते समय हुआ हैै।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक नंबर एचपी (69-1542) बिलासपुर से कीरतपुर की तरफ जा रहा था। जबकि ट्रक नंबर एचपी (64बी-4239) कीरतपुर से बिलासपुर की ओर जा रहा था। जीप नंबर एचपी (66-5299) ने जैसे ही ट्रक से ओवरटेक किया तो वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। पीछे चल रहा दूसरा ट्रक की भी टक्कर हो गई। घटना के बाद जीप चालक हरीश कुमार मौके से फरार हो गया। जीप में सब्जियां भरी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें