आनंदघाट में कार से पकड़ी अवैध शराब
झंडूता स्कूल के पास व्यक्ति से चरस बरामद
पुलिस ने दोनों मामलों में दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)।
उपमंडल झंडूता थाना के अंतर्गत गत रात्रि गश्त के के दौरान पुलिस ने झंडूता प्राइमरी स्कूल के नजदीक चरस और आनंदघाट के पास चार पेटी देसी शराब की बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर रामदास की अगुवाई में स्थानीय प्राइमरी स्कूल झंडूता में नाका लगाया गया था। पुलिस नेे यहां पर एक शख्स को आते हुए देखा। उक्त शख्स पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने जब उसे पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चरस बरामद हुई। उसकी जेब से पुलिस ने 51.11 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने मामले के आरोप में दुनी चंद को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गश्त के दौरान पुलिस कर्मचारी दिनेश कुमार, चमन लाल, आरक्षी सुशील कुमार, सुरेश कुमार भी शामिल थे। वहीं, दूसरे मामले में सब-इंपेक्टर लेखराम और धर्मपाल की अगुवाई में आनंदघाट के नजदीक गश्त पर थे। इस दौरान प्रेम लाल निवासी झंडू के कब्जे से चार पेटी देसी शराब संतरा पकड़ी गई, जिसे आरोपी अपनी गाड़ी (एचपी 69-2050) में भड़ोलियां से झंडूता की ओर ला रहा था। थाना प्रभारी रामदास कौशल ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है, आगामी कार्रवाई जारी है।