अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
पुलिस थाना स्वारघाट के पुलाचड़ में ट्रक और कार के बीच टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रसीला राम निवासी चंबा ने बताया कि वह ट्रक में सामान लेकर जा रहा था। मगर जैसे ही वह स्वारघाट के पास पुलाचड़ नामक स्थान पर पहुंचा तो सामने से आ रही कार उसके ट्रक से टकरा गई। इसके बाद मौके पर जाम लग गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस सूचना दी। इसके बाद घायल को पहले स्वारघाट सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। मगर यहां पर कोई भी चिकित्सक न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।