फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरवाड़ी में लाखों रुपये की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के मरवाड़ी गांव में चोरों ने एक घर के पीछे से खिड़की की ग्रिल तोड़कर लाखों रुपये के गहने और हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस बैरियर के समीप घर में चोरों ने घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरी की। मरवाड़ी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनके भाई संदीप कुमार अपने परिवार सहित चंडीगढ़ रह रहे हैं। वीरवार सुबह जब उनकी माता ने भाई के कमरे की सफाई के लिए दरवाजा खोला तो कमरे में बिखरा सामान देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्राम पंचायत एवं पुलिस को दी। सुनील कुमार ने बताया कि चोर 12 से 14 तोले के आभूषणों के अतिरिक्त 15 से 20 हजार की नकदी भी चुरा ले गए। गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को भी मरवाड़ी के दो घरों में चोरी का मामला प्रकाश में आया था। उधर, सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने घटनास्थल पर अपनी टीम सहित पहुंचकर मुआयना किया। चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें