फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनओसी न मिलने से अग्निशमन विभाग को नहीं मिली जमीन

विज्ञापन
Fire at Varanasi Airport - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुरेंद्र जम्वाल
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में चल रहे अग्निशमन विभाग को अपना भवन बनाने के लिए वन विभाग की एनओसी न मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जमीन न मिलने के कारण अग्निशमन विभाग अपने भवन का निर्माण नहीं कर पा रहा है जिस कारण अग्निशमन वाहनों को मजबूरी में एनएच के किनारे खड़ा करना पड़ रहा है। वहीं कार्यालय शटर लगी दुकानों में चल रहा है। जबकि यहां से तीन विधानसभा क्षेत्रों में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड जाती है।
बेशक प्रशासन ने जमीन कोर्ट के साथ ही आईपीएच विभाग का स्टोर है तो विभाग के स्टोर के लिए जो जमीन है उसी जमीन से आठ बिस्वां का प्लाट फायर ब्रिगेड को देना है जिसके लिए आईपीएच विभाग की तरफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया गया है तथा वन विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र के न मिलने के कारण कार्य लटका हुआ है।
विज्ञापन

हालत यह है कि अग्निशमन विभाग का कार्यालय शटर के कमरों में चल रहा है । 19 फरवरी 2015 को अग्निशमन विभाग का कार्यालय घुमारवीं में खोला गया है जो लोगों की काफी पुरानी मांग थी। इस कार्यालय में एक अत्याधुनिक बड़ी गाड़ी तथा एक छोटी गाड़ी है। कार्यालय बचत भवन के कमरों में चल रहा है तथा गाड़ी को पार्क करने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है जिस कारण कई बार गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया जा चुका है। अग्निशमन विभाग के कार्यालय में मौजूदा समय में पूरा स्टाफ है जिसमें एक इंचार्ज, तीन फायर मैन, दो चालक समेत आठ होमगार्ड के जवान अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
ठंड के मौसम में इन कर्मचारियों को इन शटर लगे कमरों में रात गुजारना किसी खतरे से कम नहीं है। ठंड के मौसम में जवानों को ठिठुरने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-------
इनसेट...
कुछ औपचारिकताएं बची हैं : एसडीएम
प्रशासन के द्वारा जमीन देख ली गई है तथा कुछ औपचारिकताएं अभी बची हैं, जैसे ही वह पूरी हो जाएंगी तो जमीन विभाग के नाम पर स्थानांतरित कर दी जाएगी। वन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र जैसे ही मिल जाता है तो जमीन फायर ब्रिगेड के नाम कर दी जाएगी ।
....शशिपाल शर्मा, एसडीएम घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें