ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर वसूला 68100 जुर्माना
घुमारवीं में यातायात नियम तोड़ने वालों पर की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा है। इसी कड़ी में पुलिस ने जहां वाहन चालकों के चालान काटे, वहीं मौके पर जुर्माना भी वसूला।
डीएसपी घुमारवीं ने बताया कि जो अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों के पास अपने वाहनों को चलाने के लिए देते हैं, उन वाहन मालिकों के खिलाफ मुकदमा दायर होगा। उनको जुर्माने के साथ सजा भी हो सकती है। जो मोटर साइकिल स्कूटर चालकों पर भी बिना हेलमेट के ड्राइविंग करते पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि घुमारवीं पुलिस ने पहली नवंबर से 30 नवंबर तक 349 चालान काटे। इनमें से 115 कोर्ट में आगामी कार्रवाई के लिए भेजे गए हैं। जबकि 234 चालानों के 68100 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए गए हैं।
--------------
....जारी