फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटैहला में ट्राला खाई में गिरने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुटैहला में ट्राला खाई में गिरने से बचा
विज्ञापन

पंजपीरी-जकातखाना संपर्क सड़क पर फंसा ट्राला, लगा लंबा जाम
बबखाल पुल से भारी भरकम मशीनरी और लोहे के गार्डर लाने जा रहा था ट्राला
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट के समीप पंजपीरी-जकातखाना संपर्क सड़क पर कुटैहला स्थान में एक ट्राला खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बच गया है। सड़क मार्ग तंग होने से यहां पर अकसर बड़े वाहन फंस जाते हैं जिससे यहां पर हादसों के होने का खतरा बना रहता है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर के समय एक खाली ट्राला (एचपी69-2369) पंजपीरी से बबखाल पुल तक गैमन इंडिया की भारी भरकम मशीनरी व लोहे के गार्डर लाने के लिए जा रहा था। जैसे ही उक्त ट्राला पंजपीरी के समीप कुटैहला स्थान में पहुंचा तो वाहन की बहुत ज्यादा लंबाई होने के कारण एक तीखे मोड़ पर वह मुड़ न सका। इस कारण ट्राला मोड़ पर ही फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोड़ पर बड़ा ट्राला फंसने के कारण उक्त स्थान पर करीब एक घंटे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।
गनीमत यह रही कि ट्राला खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बच गया है। उक्त स्थान पर लगाए गए क्रैश बैरियर के पास पहुंचते ही उक्त ट्राला की एकदम से ब्रेक काम कर गई वरना यह गहरी खाई में लुढ़क सकता था। चालक के अनुसार वह बबखाल पुल पहुंचकर गैमन इंडिया की मशीनरी व गार्डर उठाने के लिए जा रहा है। बबखाल पुल से गार्डर ट्राले में भरकर उसे जम्मू ले जाना है। काफी देर तक करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद चालक ने ट्राले को उक्त स्थान से बाहर निकाला। इस कारण काफी संख्या में छोटे व बड़े वाहन कुटैहला स्थान में फंसे हुए रहे। लोक निर्माण विभाग को चाहिए कि उक्त सड़क को चौड़ा किया जाए ताकि बड़े वाहनों को बबखाल पुल तक जाने के लिए फिर से बार-बार कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
-----------------------
....विक्रम ठाकुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें