फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुड्डी में हॉट मिक्सिंग प्लांट करवाया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शुभम राही
विज्ञापन

बिलासपुर। अवैध रूप से बिलासपुर के कुड्डी में चल रहे हॉट मिक्सिंग प्लांट को जिला प्रशासन ने शनिवार को बंद करवा दिया। प्रदूषण बोर्ड और खनन विभाग की संयुक्त छापेमारी पर यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने उक्त कार्रवाई लोगों की बार-बार मिल रही शिकायत के आधार पर की। जब विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पाया की प्लांट अवैध रूप से चल रहा है। इसे चलाने के लिए सरकारी अनुमति नहीं है। इस खबर की पुष्टि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिलासपुर के अधिशाषी अभियंता आरके नड्डा ने की। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से किसी भी तरह का प्लांट लगाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
बता दें कि यह प्लांट बिना प्रदूषण बोर्ड की एनओसी और अन्य सरकारी दस्तावेजों को दरकिनार करके काफी समय से चला हुआ था लेकिन हैरान करने की बात तो यह थी कि किसी भी अधिकारी को इसकी कानों-कान खबर नहीं थी। वहीं लोग भी इसका लंबे समय से विरोध करते आ रहे थे क्योंकि इसके संचालन से आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण बढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर प्लांट का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि प्लांट संचालक के पास इसके संचालक के लिए कोई भी जरूरी दस्तावेज नहीं थे। वहीं, इस प्लांट को चलाने के लिए जिला प्रशासन की कोई अनुमति नहीं थी। मौके पर ही विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए इस हॉट मिक्सिंग प्लांट को बंद करवा दिया।
इनसेट----
कुड्डी में अवैध रूप से हॉट मिक्सिंग प्लांट को बंद करवा गया है। यह प्लांट जिला प्रशासन की बिना अनुमति से चलाया जा रहा था।
आरके नड्डा, प्रदूषण बोर्ड अधिशाषी अभियंता, बिलासपुर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें