आईटीआई चौक पर दो बसों में टक्कर, पांच घायल
घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर शहर स्थित आईटीआई चौक पर दो प्राइवेट बसों के बीच टक्कर हो जाने से पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दो बसों में आपसी समझौता हो जाने से मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार दोनों बसें विपरीत दिशा में आ रही थीं, लेकिन आईटीआई चौक पर दोनों के बीच टक्कर हो गई। हालांकि टक्कर में किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई है, लेकिन पांच लोगों को हलकी चोटें आई है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद दोनों और जाम भी लग गया था। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन दोनों के बीच आपसी समझौता हो गया।घायलों में धर्मदास निवासी दयालड़ी डाकखाना भोटा, अजीत सिंह निवासी वर्कशॉप बिलासपुर, कमलेश कुमार निवासी मोरसिंघी, सुरेश कुमार निवासी कुनाला, रसीली देवी निवासी तलवाड़ा डाकखाना चांदपुर है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि दोनों बसों के चालकों के बीच आपसी समझौता हो जाने से मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा है।