फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा से रेप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने इंटर की एक छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर छह माह तक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवक ने उसकी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को चिकित्सकीय परीक्षण को भेजा है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की है। गांव निवासी एक ग्रामीण की 17 साल की बेटी कक्षा 12 में पढ़ती है। छात्रा का कहना है कि उसके माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह गांव में अपनी दादी के पास रहती है। आरोप है कि गांव निवासी एक युवक छह माह पूर्व उसके घर में घुस गया और उसे धमकाते हुए अकेले में बुरी नीयत से दबोच लिया। युवक ने अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बना ली। आरोप है कि वह इसके बाद उसे धमकाते हुए लगातार रेप करने लगा। विरोध करने पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। परेशान छात्रा ने अपने परिजनों को जब घटना बताई तो परिजन परेशान हो गए। बुधवार की सुबह परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी अजय श्रोतिया को पूरी घटना बताई। पुलिस ने छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके गांव में छापा मारा लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें