फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने नशे के सरगना अनिल कुमार उर्फ पिंट्टू को डियारा सेक्टर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 20 मोबाइल सहित नशेे का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ रखने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि डियारा सेक्टर स्थित पिंट्टू के घर में नशे का सामान छिपाकर रखा हुआ है। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने दबिश दी। पुलिस ताले तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुई। जब पुलिस ने तलाशी ली वहां पर पिंट्टू मौजूद था। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से चार ग्राम हेरोइन (चिट्टा), छह ग्राम चरस, दो भार तोलने वाली मशीनें, तीन खाली इंजेक्शन और 20 मोबाइल बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि ये मोबाइल उनके हैं, जो इससे नशे का सामान खरीदते थे। पैसे न होने पर उनके मोबाइल अपने पास रख लेता था। पुलिस का मानना है कि काफी लंबे समय से यहां पर नशे का कारोबार हो रहा था।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अनिल कुमार को नशे के सामान के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ रखने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें