फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा पुलिस ने गश्त के दौरान खारसी चौक पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से चरस बरामद की है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना के एसआई मस्तराम अपनी टीम के साथ जुखाला रोड पर गश्त पर थे। जैसे ही वह खासी चौक पर पहुंचे तो वहां पर उन्होंने एक बाइक को रोका। बाइक पर दो युवक बैठे थे। पुलिस को देखकर वे घबरा गए। पुलिस ने जब दोनों की तलाशी की तो उनके पास से चरस मिली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनकी बाइक को भी कब्जे में ले लिया। वजन करने पर चरस का वजन 34.25 ग्राम निकली। गिरफ्तार युवकों की पहचान भीम सेन पुत्र अच्छर सिंह निवासी कंधर, जिला सोलन और कमलेश पुत्र छबील चंद निवासी कंधर जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें