फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बंदला गांव में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यक्ति की पहचान बंदला निवासी घल्लु राम (61) के रूप में हुई है। शनिवार रात को घल्लु राम की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर लेकर आए। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें