फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौणी और ब्रह्मपुखर के जंगल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नौणी और ब्रह्मपुखर के जंगल में शनिवार को आग लग गई। इससे वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है। आग लगने से रिहायसी घरों को भी खतरा बना गया था। लेकिन, अग्निशमन विभाग बिलासपुर ने मौके पर पहुंच कर नौणी में आग पर काबू पा लिया। ब्रह्मपुखर के लिए दमकल टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निशमन अधिकारी सुभाष चंद मिश्रा ने बताया कि नौणी में लगी आग पर काबू पा लिया है। आग लगने से वन विभाग की ओर से लगाए गए पौधे जल गए हैं। इसके चलते काफी नुकसान हुआ है। दमकल विभाग ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग जंगल में फैल गई थी। इस कारण काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुखर में लगी आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन अधिकारी अश्वनी और टीम जुट गई है। वहां पर आग लोगों के घरों तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें