फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। हरनोड़ा क्षेत्र की एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला के पिता ने इस संबंध में बरमाणा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


महिला के पिता राजेंद्र पाल ने अपने दामाद मनोज कुमार पर उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी रंजना की शादी 2005 में हरनोड़ा निवासी मनोज कुमार से हुई थी। उन्होंने कहा कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। इससे परेशान होकर उनकी बेटी 28 अक्तूबर को ससुराल वालों को बिना बताए अपने दोनों बेटों को लेकर मायके आ गई। 29 अक्तूबर को रंजना का 11 साल का बड़ा बेटा अपने घर वापस लौट गया। महिला के पिता का आरोप है कि ससुराल वालों से तंग आकर उनकी बेटी कहीं चली गई है। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें