फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी सिस्टम ड्रॉ के नाम पर धोखाधड़ी

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन

विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। थाना घुमारवीं के अंतर्गत रूपलाल पुत्र महाजन राम गांव ठंढोडी डाकघर तल्याणा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर ने बृजलाल, अनीता देवी, कश्मीरा देवी, निर्मला देवी, विमला देवी, बंदना देवी, मनोरमा देवी व कांता देवी के साथ थाना में आकर धोखाधड़ी संबंधी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
उन्होंने शिकायत में कहा कि मीना कुमारी गांव व डाकघर औहर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर ने उपरोक्त इन सभी से 600 रुपये महीना के हिसाब से रुपये लिए तथा कहा कि हर महीने में एक लाटरी सिस्टम द्वारा ड्रॉ निकाला जाएगा तथा 16 महीनों के बाद इनकी पसंद का समान उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपरोक्त सभी शिकायत कर्ताओं का आरोप है कि 16 महीने बीत जाने के बाद भी मीना कुमारी उपरोक्त द्वारा कोई भी पैसा वापस ना किया गया तथा ना कोई सामान इन्हें दिया गया। इस पर थाना घुमारवीं में मीना कुमारी के खिलाफ अभियोग संख्या 87/19 अंतर्गत धारा 420 धोखाधड़ी में पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें