फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परिवारों में जमीन को लेकर खूनी झड़प, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जुखाला(बिलासपुर)। जिले के जुखाला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गसौड़ गांव में शुक्रवार शाम को दो परिवारों के मध्य जमीन को लेकर खूनी झड़प हुई जिसमें दोनों तरफ से एक-एक व्यक्ति घायल हुआ है। वहीं मारपीट के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दोनों पक्षों का मेडिकल भी करवा लिया गया है।
जानकारी के अनुसार निशांत शर्मा और उसके परिवार के लोग खेतों में कांटेदार तारें लगाने के लिए लोहे के एंगल लगा रहे थे। इसी दौरान उनका पड़ोसी रामपाल वहां आया और उसने कहा कि यहां एंगल मत लगाओ यह आपकी नहीं उसकी जमीन है। इसी बात को लेकर दोनों गुटों में पहले तो जोरदार बहस हुई और देखते ही देखते यह बहस खूनी झड़प में बदल गई। दोनों तरफ से इस मौके पर जम कर मारपीट हुई।
विज्ञापन

इस मारपीट में निशांत शर्मा के सिर पर गहरी चोट लगी है जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्कंड में प्राथमिक उपचार करवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसके सिर पर चार टांके लगाए। वहीं दूसरी तरफ रामपाल शर्मा के चेहरे पर भी चोटें आई हैं जिसका भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्कंड में उपचार किया गया।
विज्ञापन

रामपाल गृह रक्षा विभाग में तैनात हैं और जिस समय यह लड़ाई हुई उस समय वर्दी में था। पुलिस चौकी ने दोनों पक्षों का मेडिकल करवाकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों का मेडिकल करवा कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें