फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरियां स्वाहण में लाखों के नकदी और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के तहत आने वाली ग्राम पंचायत स्वाहण के गांव खैरियां में शुक्रवार रात को चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से लाखों के सोने और चांदी के जेवरात के साथ नकदी भी ले उड़े।
शुक्रवार रात को हुई वारदात के समय घर के लोग बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर वारदात को अंजाम दे गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव खैरियां निवासी भगतराम की पुत्र वधू की तरफ से दी गई शिकायत में कहा गया है कि शुक्रवार रात को चोर उनके घर से करीब 37 हजार नकदी और लाखों रुपये के गहने उड़ा ले गए हैं। बताया कि दोनों बहुओं मोनू देवी व रोशनी देवी ने अपने गहने अपनी सास सोना देवी के पास संभाल कर रखे थे लेकिन शुक्रवार देर रात को अज्ञात चोरों ने घर से सोने व चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। बताया कि चोर 9 तोले सोना व 30 तोले चांदी के आभूषणों को चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस थाना स्वारघाट के थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने उक्त वारदात के बारे में पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि चोरी की घटना के संबंध में स्वारघाट पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जारी है। जांच अधिकारी रविंद्र कुमार को चोरी की घटना के मामले की जांच सौंपी गई है। हर पहलू की बारीकी से जांच में पुलिस जुटी हुई है। उन्होंने दावा किया कि चोर जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें