फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह पेट्टी अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई पुलिस ने एक वाहन की जांच कर उसमें अवैध रूप से ले जा रही देशी शराब मार्का संतरा की 6 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तलाई पुलिस ने नशे के खिलाफ एक मुहिम छेड़ रखी है। नाकों के दौरान हर छोटे बडे़ वाहन पर नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार रात को तलाई पुलिस ने एएसआई पृथ्वी चंद की अगुवाई में गांव भगतपुर के पास नाका लगाकर हर वाहन की जांच की जा रही थी। इस बीच एक टाटा सूमो आई उसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया जिस पर गाड़ी में सवार व्यक्ति घबरा गया। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 6 संतरा मार्का की देशी शराब की हाथ लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी में सवार व्यक्ति से शराब का परमिट इत्यादि पूछने पर वह कोई भी कागज शराब का नहीं दिखा पाया जिस पर पुलिस ने उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ अवैध रूप से शराब ले जाने के मामले पर आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उपरोक्त व्यक्ति को शराब सहित हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

आरोपी को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। इधर इस संदर्भ में डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पुलिस नशा कारोबारियों पर पैनी नजर जमाए हुए है। तलाई पुलिस ने अवैध रूप से शराब ले जा रहे आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार निवासी भगतपुर के रूप में की है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें