श्री नयना देवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी में पंजपोड़े के पास श्रद्धालुओं से भरी एक कार सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं।
जानकारी के मुताबिक यह श्रद्धालु सलापड़ के रहने वाले हैं और अपनी कार (डीएल7सीके-8794) नोएडा से मंडी जा रहे थे और रास्ते में कैंची मोड़ के पास से इन्होंने मां श्री नयना देवी के दर्शन करने का मन बनाया लेकिन रास्ते में अचानक ही चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इससे कार सड़क किनारे लुढ़क गई लेकिन गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई।