फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में घास काट रही महिला पर तेंदुए का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं क्षेत्र के साथ लगती कोटलु ब्राह्मणा पंचायत के गांव कोटलु बरोट गांव की एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया है। तेंदुए ने हमला तब किया जब महिला खेतों में घास काट रही थी। परिजन घायल अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं ले गए हैं, जहां पर महिला को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। महिला पर हुए इस हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
कोटलु बरोट गांव की बिमला देवी पत्नी मुंशी राम सुबह अपनी खड़यात्र भूमि में काम कर रही थी। तभी उसके पति मुंशी राम भी काम के लिए आए, लेकिन तभी साथ में लगती लंबी घास में से तेंदुआ भागा तथा उसने बिमला देवी को अपने पंजे के नाखुन से गहरे जख्म दे दिए जिससे उसकी टांगों से काफी खून बहने लगा। परिजन उसे सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं ले गए तथा वहां से उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इस घटना से बरोट के अतिरिक्त आसपास के गांवों के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लोग अपनी घासनियों में जाने से डर रहे हैं। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी गांव में मौके पर आ रहे हैं तथा लोगों को पटाखे इत्यादि चलाने के लिए कह रहे हैं लेकिन फिर भी लोगों में काफी डर बना हुआ है।
गांव के लोगों प्यारे लाल, प्रेमलाल, अमरनाथ, मिलखी राम, पप्पी, जै सिंह, नितन, रतन लाल, जसविंद्र, रूपलाल, कर्म चंद, देवराज सहित अन्यों ने विभागीय अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग ही है ताकि वे अपने रोजमर्रा के काम को बिना डर के कर सके।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र के वनखंड अधिकारी दाताराम ने कहा कि उन्हें तेंदुए के द्वारा महिला को जख्मी करने की शिकायत प्राप्त हुई है, मौके का मुआयना भी किया है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। घायल महिला को मुआवजे के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें