फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामटा से 23 साल का युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। सदर थाना के तहत आने वाले बामटा गांव में एक 23 साल का युवक लापता हो गया है। युवक के पिता ने सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लछमण दास पुत्र गोरखू राम निवासी बामटा ने बताया कि उनका बेटा राकेश कुमार 20 जनवरी से गायब हो गया है। लापता युवक के पिता का कहना है कि वह 20 जनवरी को सात बजे घर से बिना किसी को बताए हुए चला गया। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं जिसका उपचार धर्मपुर सोलन में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का कहना है कि उन्होंने उसे हर जगह तलाश किया और रिश्तेदारों के यहां भी ढूंढा लेकिन उसके बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पिता का कहना है कि इसके बाद उन्होंने 21 जनवरी को इसकी शिकायत सदर थाना में दे दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें