फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और विडियो वायरल केस में 15 दिन के बाद भी मामला दर्ज नहीं

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। झंडूता के गेहड़वीं में घर में घुस कर महिला के साथ मारपीट मामले में 15 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इसको लेकर महिला ने अपने भाई व पिता के साथ बुधवार को एसपी बिलासपुर अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में महिला ने कहा है कि अगर पांच दिन के भीतर मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर आत्मदाह करेंगी क्योंकि मारपीट व अभद्र व्यवहार का विडियो बनाकर आरोपियों ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया है।
उक्त महिला व उसके परिजनों ने एसपी को बताया कि गत 17 नवंबर को सुबह करीब 8:30 बजे उसी के घर में कुछ लोग घुस आए और उस पर तथा उसके मुंहबोले भाई पर अनैतिकता का झूठा आरोप लगाकर मारपीट की तथा दोनों के साथ-साथ परिवारों की इज्जत को भी धूमिल किया। महिला ने पुलिस को बताया कि इस मारपीट के दौरान उसके सोने की बालियां व कंगन भी इन लोगों ने छीन लिए तथा इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (व्हाटसएप व फेसबुक) पर भी वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिकायत 18 नवंबर को उसने झंडूता थाना में कर दी थी व वायरल वीडियो की सीडी भी पुलिस को सौंपी गई है लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

उक्त महिला व उसके परिजनों ने एसपी से गुहार लगाई की वह इस मामले में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम ने इस मामले में गांव में छानबीन की है और लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं। मामला महिला पुलिस थाना को सौंप दिया गया है। महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें