अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला कोर्ट परिसर से एक अधिवक्ता का टेबल, बैग और कुर्सी चोर उड़ा ले गए हैं। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता राजेश मिश्रा ने लिखित शिकायत में कहा है कि कोर्ट परिसर से उसके टेबल, बैग, कुर्सी को चोर उड़ा ले गए हैं। उन्होंने बताया कि वह शाम को कोर्ट से घर गए लेकिन जब अगले दिन सुबह जब कोर्ट परिसर में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि उनका टेलब, बैग और कुर्सी मौके से गायब थीं।
उन्होंने कोर्ट परिसर में हर जगह अपने सामान की तलाश की लेकिन उनका सामान कहीं नहीं मिला। उसके बाद इस संबंध में उन्होंने सदर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के बाद छानबीन करने के बाद इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी अशोक कुमार ने बताया कि अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।