स्वारघाट/श्री नयनादेवी। उपमंडल स्वारघाट के तहत पंजाब राज्य से सटे हिमाचल के इलाकों में शराब माफिया का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि कोट पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चला रखा है लेकिन इसके बाद भी अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को जब कोट थाना पुलिस, प्रभारी कुलदीप कुमार की अगुवाई में गश्त कर रही थी तो हिमाचल व पंजाब सीमा पर मजारी के एक व्यक्ति से तलाशी लेने पर उसके पास 12 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। उक्त व्यक्ति की पहचान सोहन सिंह उम्र 45 साल निवासी मजारी तहसील नयनादेवी के रूप में हुई है। कोट थाना पुलिस ने अवैध शराब रखने के आरोप में उक्त व्यक्ति के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोट थाना पुलिस गहनता से छानबीन में जुटी हुई है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी के उपमंडल पुलिस अधिकारी डीएसपी संजय शर्मा ने अवैध शराब के कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बारे में पुष्टि की है।