फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ फूंक करवाने गई नाबालिग से दुराचार का प्रयास

विज्ञापन
child rape
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। श्री नयना देवी विस क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में झाड़ फूंक करवाने गई एक मासूम से वहां मौजूद व्यक्ति ने दुराचार करने का प्रयास किया। इसके बाद पूरी घटना की जानकारी मासूम ने अपनी मां को दी। परिजनों ने इस संबंध में कोट थाना में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
मासूम के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की आंख पर एक गिल्टी सी हो गई थी जिसको लेकर मासूम को घर वालों ने उसके चाचा के साथ मंदिर में झाड़ फूंक करने वाले अमर सिंह के पास भेजा लेकिन इसी दौरान आरोपी ने मासूम के चाचा को बाहर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने अकेली मासूम के साथ अश्लील हरकतें की। मासूम किसी तरह अंदर से बाहर भाग कर आई और चाचा के साथ घर पहुंची जहां मासूम ने पूरी आपबीती अपनी मां को सुनाई। इसके बाद परिजनों ने कोट थाना में पहुंच कर इस संबंध में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पोक्सो एक्ट और भादंसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। उन्होंने साफ किया की दोषी चाहे जो भी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें